कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार 1:00 बजे बांग्लादेश अल्पसंख्यक व भारतीय व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान पदाधिकारियों ने डीएम से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बना कर व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है।