कानपुर: पनकी पुलिस ने दुर्घटना के मामले में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पनकी थाने की पुलिस ने वारंटी अभियुक्त प्रवीण कुमार को रतनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी ने बताया उपनिरीक्षक कुलदीप चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2015 में दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हो गया था।