फतेहाबाद: फतेहाबाद में पूर्व सरपंच हत्याकांड: चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद
फतेहाबाद थाना सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्या मामले में चौथा आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार भी बरामद हुई। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।