रतनी फरीदपुर: नोआवां गांव में किराना दुकान में आग, 10 लाख से ज़्यादा की संपत्ति राख
रतनी प्रखंड के नोआवां गांव में सोमवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकान मालिक अमर साव दुकान बंद कर जहानाबाद स्थित अपने घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों ने सूचना दी। ग्रामीणों ने समरसेबल से आग बुझाने का प्रयास किया।