अनूपपुर: नल-जल योजना के बाद उखड़ी सड़क, भातगांव में हादसों का बढ़ा खतरा
भातगांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क कीचड़ और गड्ढों से भर गई है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत, निर्माण एजेंसी की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।