सरदारशहर: सरदार शहर में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शहर। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ और मंत्री गजानंद मेघवाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसडीएम ऑफिस पहुंचकर शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने पे-प्रोटेक्शन आदेश की समीक्षा, वसूली रोकने, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का समाधान की मांग की है ।