#खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ से टकराकर रुकी! 30 यात्रियों की बची जान, टला बड़ा हादसा!
#उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दुगड्डा से गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास जीएमओयू की बस (UK15 PA 0072) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।
#कहते हैं, जब ऊपर वाले की कृपा होती है, तो मौत के मुंह से भी जिंदगी लौट आती है! बाबा बालक नाथ जी और माता ज्वाला जी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित रहें, यही सबसे बड़ी राहत है। जान बची तो लाखों पाए! 🙏🚩
#BusAccident #PauriGarhwal #UttarakhandNews #बाबाबालकनाथ #माताज्वालाजी #हिमाचलमेंटोर #सड़कहादसा #ReliefNews #जयमातादी