सोनाहातु: बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक भानु की डिस्चार्ज पिटीशन ईडी कोर्ट ने की खारिज
जमीन घोटाला मामले में आरोपित बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद की डिस्चार्ज पिटीशन ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी है।इससे पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरे होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।