जिला प्रशासन और पुलिस की सतर्कता: सीतापुर में अतिवृष्टि और जलभराव वाले क्षेत्रों का किया गया औचक निरीक्षण! 🚨🌧️
भारी बारिश (अतिवृष्टि) के मद्देनजर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 जी एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल जी द्वारा जनपद के संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा।
इस दौरान अधिकारियों ने थाना कोतवाली नगर के पूर्णागिरी मोहल्ला और सिधौली के बिसवां चौराहा पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
राहत और बचाव कार्य: जल निकासी, सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविरों की व्यवस्था और प्रभावितों तक तत्काल राशन व आवश्यक सामग्री पहुँचाने के कड़े निर्देश।
प्रशासनिक मुस्तैदी: सीतापुर पुलिस और प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।
⚠️ आम जनमानस से विशेष अपील:
अतिवृष्टि के दौरान किसी भी अवाह पर ध्यान न दें।
नदी-नालों, जर्जर भवनों और जलभराव वाले खतरनाक क्षेत्रों के पास जाने से बचें।
किसी भी आपात स्थिति (Emergency) में तुरंत 112 (Dial 112) पर संपर्क करें।
#SitapurPolice #SitapurAdministration #DistrictMagistrateSitapur #SuperintendentOfPoliceSitapur #Sitapur #HeavyRainUpdate #PublicSafety #UttarPradeshPolice #UPUpdates