फरीदपुर: टिसुआ गांव में ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत कार्यालय पहुंचकर उठाई मांग
थाना फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ गांव में सोमवार को पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से दैनिक कार्य के साथ-साथ खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है