कोंडागांव: सेवानिवृत्ति पर 5 कर्मचारियों को मिला पीपीओ-जीपीओ, कलेक्टर ने सभी को शाल-श्रीफल भेंट कर दी शुभकामनाएं
कोंडागांव जिला कार्यालय में बुधवार को कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए 5 शासकीय कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेजुएटी भुगतान आदेश (जीपीओ) प्रदान किया। जिला कोषालय द्वारा प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही आदेश जारी कराए गए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी को शाल-श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।