सर्वमंगला मंदिर दर्शन को लेकर पति-पत्नी में विवाद, शराब के नशे में पति ने बेलचा-ईंट से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में
Dipka, Korba | May 11, 2026 कोरबा जिले में सर्वमंगला मंदिर दर्शन को लेकर हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी पर बेलचा, ईंट और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र के बसंतपुर का है।