कलान: मोहल्ला गढ़ी पश्चिम में माता-पिता ने नाबालिग पुत्री की जबरन करवाई शादी, पांच लोगों पर दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर में एक नाबालिग लड़की अपनी शादी के खिलाफ खड़ी हो गई। उसने परौर थाने में लिखित शिकायत दी कि उसकी उम्र 13 वर्ष है उसकी मां और पिता ने जबरदस्ती उसकी शादी करा दी है। थाना पुलिस ने लड़की की मां व पिता सहित पांच के खिलाफ बाल विवाह एक्ट के तहत केस दर्ज किया है