Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
nepali.sabir
5
#Jalore: कड़ी धूप में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन : हॉस्पिटल चौराहे पर चला विशेष अभियान, बिना हेलमेट, तीन सवारी, सीट बेल...
Jalor, Jalor
| May 6, 2026
#jalore:
MORE NEWS
लाइटें शुरू होने से पहले ही गिरने लगे विद्युत पोल : जालोर मुख्यालय पर आहोर चौराहे से कॉलेज तिराहे तक सीसीरोड निर्माण के बाद डिवाइडर पर लाइटिंग के लिए पोल लगाए थे, स्टेडियम के सामने मुख्य रोड पर एक पोल धड़ाम से गिर पड़ा, गनीमत रही कि कोई नजदीक नहीं होने से हादसा टल गया।
Jalor, Jalor | Oct 3, 2026
वुशु में जालौर के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक, इशिता-उपेंद्र का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन : श्रीगंगानगर में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली वुशु प्रतियोगिता में जालौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक जीते। वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इशिता चौधरी व उपेंद्र सिंह बालोत ने स्वर्ण, सोनाक्षी ने रजत और यशवर्धन सिंह ने कांस्य पदक जीता। वहीं मयूर पब्लिक स्कूल की हिमानी व निशा चौधरी ने स्वर्ण, प्रियांशु गहलोत ने कांस्य तथा एमैनुवल स्कूल के मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया। इशिता चौधरी व उपेंद्र सिंह बालोत का एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच प्रीतम सिंह राठौड़ व मैनेजर दुष्यंत राव के साथ लौटे खिलाड़ियों का जालौर में अभिभावकों व खेलप्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
Jalor, Jalor | Oct 3, 2026
बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों को नुकसान, बाजरा-मूंग-ग्वार की फसलें सूखी पौधे तो उगे, लेकिन दाना नहीं आया; किसानों ने फसल को चारे के लिए कटवाया, खेतों में पसरी मायूसी #jalore #ahore #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking #jalorenews
Jalor, Jalor | Oct 3, 2026
#जालोर में स्ट्रीट लाइट से पहले पोल ने ही दिखा दी ‘रोशनी’! सीसी रोड के डिवाइडर पर लगा विद्युत पोल धड़ाम से गिरा, बिजली विभाग और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल #jalore #marudharaaina #TMInews #bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 3, 2026
नवनियुक्त कार्मिक सेवा भाव से काम करें: विधायक राजपुरोहित जालोर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को जालोर क्लब में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोषाणा ग्राम पंचायत की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग से संवाद कर आदिवासी बालिका शिक्षा, छात्रावास स्थापना और 3 हजार पौधारोपण के कार्यों की जानकारी ली। वहीं रोजगार उत्सव में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने विभिन्न राजकीय विभागों में नवनियुक्त 65 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। विधायक ने कार्मिकों से निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से काम करते हुए कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने की अपील की।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026
ANTF से बचकर भागते तस्करों की कार पंचर होकर पलटी: पकड़े गए 2 तस्करों में से एक घायल; डोडा-पोस्ट के कट्टे मिले, दो कारें जब्त : जालोर के आहोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कानीवाड़ा मोड़ के पास ANTF ने नाकाबंदी कर दो स्विफ्ट कारों से नशे की खेप ले जा रहे तस्करों को पकड़ा। नाकाबंदी देखकर दोनों कारों में सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया। अवरोधक से मेटल ब्लू कार का टायर पंचर होने के बावजूद चालक उसे दौड़ाता रहा। बेकाबू कार सड़क किनारे पलट गई, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। हादसे में गौतम कुमार (25) निवासी मंगले की बेरी, बाड़मेर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे आरोपी खियाराम निवासी गुड़ामालानी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों कारों में काले कट्टों में डोडा-पोस्त भरा मिला है। कार से दो कट्टे बरामद किए गए हैं, जबकि दोनों स्विफ्ट कारें जब्त कर ली गईं। बरामद डोडा-पोस्त की मात्रा की तौल व आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। ANTF व पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026
जोधपुर हादसे में शहीद फायरकर्मियों को जालोर में दी श्रद्धांजलि : जालोर। जोधपुर के बासनी में केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए फायरकर्मियों को शुक्रवार को नगर परिषद अग्निशमन केंद्र में श्रद्धांजलि दी गई। फायर स्टेशन में कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल भावुक हो गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कार्मिकों के साहस और बलिदान को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान एफओ द्वारका प्रसाद वैष्णव, लादूराम पल्दिया, हफ्ताराम माली, आसिफ खोखर, राजेंद्र कुमार, सोहिल खान, गणपत लाल, प्रदीप कुमार, भरत कुमार, राजकुमार व मोहित मीणा सहित नगर परिषद अग्निशमन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026
अमीर बनने के लिए मजदूरी छोड़ी, नशा तस्करी में उतरा; गुजरात से गि#रफ्तार। जालोर पुलिस की एएनटीएफ टीम ने 6 राज्यों में वांटेड नशा तस्कर कमलेश को गुजरात से गि#रफ्तार किया। आरोपी पहले मजदूरी करता था, लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में मध्यप्रदेश के तस्करों के संपर्क में आकर स्मैक और एमडी की तस्करी शुरू कर दी। करीब तीन साल पहले जालोर कोतवाली पुलिस ने उसे स्मैक के साथ पकड़ा था, जेल से बाहर आने के बाद भी उसने तस्करी जारी रखी। पुलिस ने उसके कर्नाटक में छिपे होने की झूठी सूचना फैलाई, जिसके बाद आरोपी ठिकाना बदलकर गुजरात पहुंचा और दोस्त के घर रुक गया। गुजरात से दोस्त की कार में दिल्ली जाते समय एएनटीएफ ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026
गांधी जयंती पर माल्यार्पण, रामधुन और बच्चों की प्रस्तुतियां : गांधी जयंती पर जालोर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी स्मारक पर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे सहित अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद बापू के प्रिय भजनों और रामधुन का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों व स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन, विचारों और अहिंसा के सिद्धांतों की जानकारी दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम से पहले नगर परिषद से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026