झुंझुनू: उपचुनाव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दिव्यांग मतदाताओं ने व्हीलचेयर पर बैठकर दिखाया मतदान का जोश
झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में जहां आम मतदाता भी अपने मत को लेकर काफी जोश में नजर आ रहा है तो वही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दिव्यांगों ने भी मतदान करने के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी, सुबह 9: बजे के करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने परिवारजन का सहारा लेकर व्हीलचेयर पर बैठकर अपने मत का प्रयोग किया।