इंदौर: पलासिया के शुभ लाभ अपार्टमेंट में डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा, लिव-इन पार्टनर ने रची थी साजिश
Indore, Indore | Mar 23, 2025 इंदौर के पलासिया क्षेत्र स्थित शुभ लाभ अपार्टमेंट में हुई डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी में शामिल 1 महिला और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी की साजिश को लिव-इन पार्टनर की बेरुखी से नाराज़ युवती ने ही रचा था। जिसमें आरोपियों से 79 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए है।