संडीला: बाइकों की आपस में टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को डंपर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, दो अन्य घायल
Sandila, Hardoi | May 13, 2026 कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।