पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहरण एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वरीस पुत्र स्व. सुभान खान, जाति मिरासी फकीर, उम्र 20 वर्ष, निवासी गांव कान्हौर,थाना पहाड़ी, जिला डीग को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।