मानपुर: आधी रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुँचीं एसडीएम हरनीत कौर कलसी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Manpur, Umaria | Jun 23, 2026 प्रशासनिक व्यवस्थाओ की हकीकत परखने के लिए एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने बीती देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का औचक निरीक्षण किया। आधी रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ मे हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।