गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 11 दिसंबर दोपहर को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिले में सभी एसडीएम और राजस्व टीम को नियमित समीक्षा, सिटीजन चार्टर्ड, राजस्व वसूली में तेजी लाने, कमर्शियल कनेक्शन की सूची, वसूली में सहयोग, भू अभिलेख का रखरखाव, जबलपुर मॉडल की तर्ज पर रिकॉर्ड रूम विकसित करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए गए।