शाजापुर: कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जनसुनवाई: 91 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ऋजु बाफना ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
शाजापुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे लोगों द्वारा कुल 91 आवेदन प्रस्तुत किए गए।संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।