बूंदी: रणथंभौर की युवा बाघिन आरबीटी 2508 को रामगढ़ में किया गया शिफ्ट, अब आरवीटी-5 के नाम से बनाएगी अपना नया इलाका
Bundi, Bundi | Jun 18, 2025 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर-1 में मंगलवार को रणथंभौर की युवा बाघिन को मेज नदी किनारे बने बजाल्या एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया। बाघिन को दोपहर में रणथंभौर से ट्रेंकुलाइज कर रेड़ियो कॉलर लगाया तथा शाम को रामगढ़ में रिलीज कर दिया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद वन विभाग इसकी तैयारी कर रहा था।