मंडला: प्रमोद गुरु बालापीर नाम साहब प्रगटोत्सव पर महंतवाड़ा से निकली शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ अभिनंदन
Mandla, Mandla | May 2, 2026 शनिवार को 10 बजे पंथ प्रमोद गुरु बालापीर नाम साहब का प्रगटोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महंतवाड़ा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संत-महात्माओं, कबीर पंथ के अनुयायियों और बड़ी संख्या में सामाजिकजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और ध्वज पताकाएं कबीर पंथियों के उत्साह को दर्शा रही थीं।