गांव-गांव पहुंच रहे विधायक प्रीतम लोधी, बोले- पिछोर के बच्चों को अब शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
*संवाददाता सुनील लोधी*
पिछोर। "आपका विधायक आपके द्वार" जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक प्रीतम सिंह लोधी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत रही, बनोटा, पीपलखेड़ा, मायापुर और पुरा सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की जानकारी दी।
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक के स्वागत के लिए पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने सड़क, पानी, शिक्षा और अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य पिछोर विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा क्