पटना ग्रामीण: करबिगहिया से अपहृत युवक का चेहरा कुचला,एक हाथ की सिर्फ हड्डी बची,पटना जंक्शन से 60KM दूर मिली बॉडी
करबिगहिया के दूध मार्केट से 6 जुलाई को किडनैप हुए बंटी का शव 11 जुलाई को 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला से बरामद हुआ है। बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट-पत्थर से कुचल दिया और हाथ के टैटू को नुकीली चीज से गोदकर हटा दिया। शव काफी सड़-गल चुका था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह के मुताबिक शरीर पर भारी चीजों से