करहल: करहल थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सीओ और थाना प्रभारी रहे मौजूद
करहल थाने का एसपी गणेश प्रसाद शाह ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। वहीं निरीक्षण के दौरान एसपी ने पत्रावली और शस्त्रागार का भी औचक निरीक्षण किया है। औचक निरीक्षण के दौरान सीओ अजय सिंह चौहान थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे वहीं एसपी ने सभी अभिलेखों को भी चेक करते हुए उनके रखरखाव और साफ सफाई का भी निरीक्षण किया है।