डीग: डीग को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ रुपये की लागत से 9 किलोमीटर लंबे बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हुआ। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 9 किलोमीटर लंबे डीग बाईपास एवं रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना का विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।