गुन्नौर: गांव देवरा भूरा में नलकूप से डीजल मिक्स जैसा पानी निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूरा निवासी भूपेंद्र पुत्र पर्वत सिंह के नलकूप से डीजल मिक्स जैसा पानी निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप से निकल रहा पानी पीने के योग्य नहीं है। और उसमें किसी प्रकार का प्रदूषण या मिलावट हो रही है।