मंझनपुर: भीमपुर चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला की जान ली, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदासपुर गांव निवासी बेला देवी भीमपुर चौराहे गई थी तभी हादसा हुआ है। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।