चिड़ावा: पुलिस पर जानलेवा हमले के फरार आरोपी ने चिड़ावा कोर्ट में किया सरेंडर, छेड़छाड़ व दुष्कर्म मामले में भी था वांछित
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर चिड़ावा पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पिलानी थाने में दर्ज छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में भी वांछित होने के साथ ही चोरी के लगभग आधा दर्जन पुराने प्रकरण भी दर्ज हैं।