गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने काजल निषाद को हाउस अरेस्ट किया, काजल निषाद बोलीं- यह खौफ अच्छा है, गीड़ा में होना था बड़ा आंदोलन
सपा नेत्री और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद को मंगलवार देर रात गोरखपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।काजल निषाद बुधवार को गोरखपुर के गीडा इलाके में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।यह प्रदर्शन सपा के बैनर तले सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होना था।हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद काजल निषाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है।