कासगंज: गुड़गुड़ी गांव में सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो किशोरों में से एक किशोर की अलीगढ़ में हुई मौत
गुड़गुड़ी गांव के पास बीते दिन सड़क हादसे में घायल हुए दो किशोर राजा और मुकेश घायल हुए थे। उन्हे इलाज़ के लिए अलीगढ़ भेजा गया था।जंहा 16 वर्षीय किशोर मुकेश की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। किशोर की मौत के बाद पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किशोर की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।