बीना: कन्या महाविद्यालय में लाइसेंस कैंप के दौरान छात्रा से अभद्रता, छात्रा ने तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Bina, Sagar | Jan 28, 2026 एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्या महाविद्यालय में आयोजित निशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप के दौरान अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप विधायक के कार्यकर्ताओं पर लगा है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय स्टाफ और विधायक कार्यकर्ताओं द्वारा एंट्री कर टोकन वितरण किया जा रहे थे। तभी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही, छात्रा ने कैंप की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,