बीना: कन्या महाविद्यालय में निशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़
Bina, Sagar | Jan 28, 2026 यह शिविर विधायक निर्मला सप्रे के विशेष प्रयासों से मध्य प्रदेश शासन के 'संकल्प से समाधान' अभियान के अंतर्गत लगाया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में कन्या महाविद्यालय सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं। महाविद्यालय के स्टाफ के सहयोग से आरटीओ विभाग के कर्मचारी लगातार लर्निंग लाइसेंस तैयार कर रहे हैं।