बीना: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर किसानों का तहसील में प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Jan 28, 2026 बुधवार की रात हुई तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से फसले बर्बाद हो गई। जिसको लेकर किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बुधवार करीब 2:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की। वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा । किसानों ने जल्द सर्वे करा कर मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।