जनपद बांदा में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ, 63.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
बांदा। वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद बांदा में "एक पेड़ माँ के नाम" एवं "हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़" अभियान का शुभारंभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर से हुआ। कार्यक्रम में ज़िला अधिकारी बांदा, उत्तर प्रदेश शासन की महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा तथा सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद बांदा में 63,55,600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग द्वारा 87 स्थानों तथा अन्य विभागों द्वारा 5,160 स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग एवं उसके संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश देता है, जबकि "हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़" अभियान किसानों की आय बढ़ाने, भूमि संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
UP 90 Creator
Hashtags: #EkPedMaaKeNaam #Vriksharopan2026 #GreenBanda #UP90Creator
Banda, Banda | Jul 13, 2026