शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका और प्रशासन का 'महा-सफाई अभियान' दूसरे दिन भी पूरी रफ्तार से जारी रहा। बुधवार दोपहर 2 बजे तक एसडीएम, नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ की सीधी निगरानी में छोटी मोहन टॉकीज से लेकर गौशाला मार्ग तक भारी कार्रवाई की गई। दुकानें खुलने से पहले ही प्रशासन ने नाले पर किए गए कच्चे-पक्के अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।