महोबा: महोबा के नवीन गल्ला मंडी से घर लौट रहे मुनीम के साथ हुई मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 महोबा के मोहल्ला नैकानापुरा निवासी धीरेंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंडी में दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में संजू व पवन ने उसे रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। जाते समय दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।