गुना नगर: हड्डीमील में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका शव मिला, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
गुना के हड्डी मील इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहिता आफरीन बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।