जहानाबाद के कसमा गांव के पास सड़क पार कर रहे किसान सरजू पांडे को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।