कोंच में तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल गिरी, ठेले क्षतिग्रस्त
जालौन के कोंच में लगातार बारिश के बीच गुरुवार दोपहर तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक सड़क की ओर ढह गई। मलबे की चपेट में आने से पास खड़े कई ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
आशंका है कि लगातार बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कमजोर और जर्जर दीवारों का निरीक्षण कराने की मांग की है।
Orai, Jalaun | Aug 27, 2026