हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में समस्या समाधान के बजाय फर्जी तरीके से शिकायत का किया गया समाधान, लोगों में आक्रोश
बस स्टाप के समीप एम एल गैलेक्सी के सामने महीनों से जल संस्थान की पाइपलाइन में लीकेज होने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में किये जाने पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने फर्जी ढंग से रिपोर्ट लगाकर समस्या का समाधान कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बस स्टाप के समीप रहने वाले जय किशोर, अभिषेक सोनी, मंगल सोनी, रमेश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, बब