अलवर: अखैपुरा मोहल्ले में सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी, जेवर, घरेलू सामान सहित जरूरी कागजात ले गए चोर
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के अखेपुरा मोहल्ले में शून्य मकान का ताला तोड़कर₹50000 नकद सोने चांदी के जेवर, घरेलू सामान सहित जरूरी कागजात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला पायल नवारिया ने बताया कि उनकी डिलीवरी होने वाली थी एवं वह घर पर ताला लगाकर 25 जनवरी को अपने गांव नीमकाथाना गई थी। 1 अप्रैल को वापस लौटी। एवं आज शनिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।