सुल्तानपुर: जिला अस्पताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के साथ हुई बड़ी लापरवाही, गई जान
सुल्तानपुर जनपद में जिला अस्पताल की लापरवाही ने एक और परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा रामलाल के पौत्र विजय शंकर मिश्र को समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। इलाज में देरी और उपेक्षा का यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीमारी बढ़ने पर विजय शंकर मिश्र को जिला अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों का आर