झालरापाटन: झालरापाटन में कवि सम्मेलन में देर रात तक जुटी श्रोताओं की भीड़
झालरापाटन में 186वें दशहरा महोत्सव के तहत शनिवार रात द्वारीकाधीश मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। रात 8:30 बजे शुरू हुआ कवि सम्मेलन भोर होने तक चला। इस कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों को सुनने के लिए श्रोता पूरी रात डटे रहे।