शामली: शामली में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 297 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | Jul 2, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जनपद में कुल 297 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन और नियमों के प्रति जागरूक भी किया।