पीरटांड: चिरकी में PCL क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दम; मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन।
पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी गांव स्थित मैदान में शुक्रवार को 3 बजे पाँच दिवसीय PCL Sporting Club क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आगामी पाँच दिनों तक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ी और खेल प्रेमी मुख्य अतिथियों के आगमन का इंतजार कर रहे थे।