पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार सोमवार की देर रात्रि मनाया गया। इस बीच गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी थाने और चौकियों पर भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। थाना हैदराबाद में कलाकारों के द्वारा दिखाई गई सुंदर-सुंदर झांकियां। थाना परिसर में कार्यक्रम को देखने आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई।