कटोरिया: बहदिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर, सीएचसी कटोरिया की कार्यालय सहायिका जख्मी
Katoria, Banka | Jul 30, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित बहदिया के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रेक्टर की टक्कर से स्कुटि सवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया के कार्यालय सहायिका जख्मी हो गयी। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर चोट को देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।