दातागंज: दातागंज क्षेत्र में केशव प्रसाद मौर्य जी का कार्यक्रम हुआ रद्द
गुरुवार दोपहर 3 बजे दातागंज क्षेत्र के समरेर में होने वाला केशव प्रसाद मौर्य जी का कार्यक्रम रद्द हो गया। कार्यक्रम शुक्रवार को होना था, तेज वर्षात और मौसम खराब के चलते कार्यक्रम स्थगत किया गया है। समरेर ब्लॉक परिसर में बने 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के ऑडोटोरियम का लोकार्पण किया जाना था। लेकिन आज कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।